नहीं रहे 'ट्रेजेडी किंग' दिलीप कुमार, 98 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
98 वर्षीय अभिनेता दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हुआ। उनके परिवार और डॉक्टरों ने ये बताया। उन्हें मंगलवार को हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 'ट्रेजेडी किंग' के नाम से मशहूर दिलीप कुमार को पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। उनकी यादगार फिल्मों में 'शहीद', 'मेला', 'फुटपाथ', 'देवदास', 'नया दौर', 'मुगल-ए-आजम', 'गंगा-जमुना', 'राम और श्याम', 'कर्मा' जैसी कई फिल्में रहीं।
