सुष्मिता सेन की डेब्यू वेब सीरीज 'आर्या' का ट्रेलर लॉन्च, पांच साल बाद एक्टिंग की दुनिया में आएंगी नजर
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व मिस यूनिवर्स और ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन जल्द ही एक्टिंग की दुनिया मे वापसी करने वाली है। उनकी वेब सीरीज "आर्या" का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। सीरीज में सुष्मिता तीन बच्चों की मां और बिजनसमैन की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस सीरीज का डायरेक्शन राम माधवानी ने किया है। इसमें चंद्रचूर सिंह, सिकंदर खेर, एलेक्स ओनेल, नमित दास और मनीष चौधरी भी अहम किरदार में नजर आयेंगे।
