अक्षय की फिल्म 'बेल बॉटम' का ट्रेलर जारी, 19 अगस्त को आएगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' का ट्रेलर 3 अगस्त को रिलीज़ हुआ। अक्षय ने अपनी पूरी टीम के साथ दिल्ली में ट्रेलर लॉन्च किया। फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार है। फिल्म स्पाई थ्रिलर है। जिसकी कहानी 80 के दशक की है। फिल्म में अक्षय सीक्रेट एजेंट हैं। 19 अगस्त को रिलीज़ होने वाली फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी दिखेंगी।
