फिल्म RRR के ट्रेलर को महज 24 घंटे में मिले 51 मिलियन व्यूज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: youtube
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी पेन इंडिया की फिल्म आरआरआर के ट्रेलर ने धमाल मचा दिया। 5 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में आए ट्रेलर को 24 घंटों में ही 51.12 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म के हिंदी ट्रेलर को 19.80 मिलियन, तेलुगू ट्रेलर को 20.45 मिलियन, कन्नड़ ट्रेलर को 5.2 मिलियन, तमिल ट्रेलर को 3.25 मिलियन और मलयालम ट्रेलर को 2.42 मिलियन व्यूज मिले हैं।
