'गांधी गोडसे: एक युद्ध' का ट्रेलर जारी, दिखेगी विचारों की लड़ाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: youtube
राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फिल्म में नाथूराम गोडसे और महात्मा गांधी के विचारों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। ट्रेलर में कई ऐसी चीजें हैं जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। नाथूराम गोडसे के रूप में मराठी अभिनेता चिन्मय मंडलेकर आपको चौंका देंगे। ट्रेलर में कई हिंसक सीन हैं।
