रवि तेजा की फिल्म 'खिलाड़ी' का दमदार ट्रेलर जारी, 11 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
तेलुगू सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म 'खिलाड़ी' का ट्रेलर जारी हुआ। ट्रेलर में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी और रोमांस का तड़का दिखा। फिल्म 11 फरवरी को सिनेमाघरों में लगेगी। ए स्टूडियो के सहयोग से पेन स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म में रवि रोमांटिक अंदाज में दिखेंगे। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी और डिंपल हयाती भी हैं। इसके अलावा कन्नड़ सुपरस्टार अर्जुन सरजा और अनसूया भारद्वाज भी इसमें अहम भूमिका में नजर आएंगे।
