3 दिसंबर को आएगा 'RRR' का ट्रेलर, 7 जनवरी 2022 को आएगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: youtube
राम चरण तेजा, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'RRR' का ट्रेलर 3 दिसंबर को आएगा। आलिया द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में ये जानकारी दी गई है। पोस्टर में राम चरण, एनटीआर, अजय और आलिया इंटेंस लुक में दिखे। एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में आएगी। नए पोस्टर को राजामौली ने भी शेयर किया है।
