'सास बहू और फ्लेमिंगो' का ट्रेलर जारी, 5 मई को रिलीज़ हो वेब सीरीज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: youtube
डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह और अन्य कलाकारों से सजी वेब सीरीज़ 'सास बहू और फ्लेमिंगो' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह रानी बा नाम की एक महिला के बारे में एक क्राइम ड्रामा है जो हस्तशिल्प का कारोबार करती है, लेकिन अपनी बेटी और बहू की मदद से वह नशे का कारोबार भी चलाती है। वेब सीरीज़ 5 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी।
