शिल्पा शेट्टी, अभिमन्यु दसानी स्टारर 'निकम्मा' का ट्रेलर जारी, 17 जून 2022 को आएगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
शिल्पा शेट्टी, अभिमन्यु दसानी स्टारर कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'निकम्मा' का धमाकेदार ट्रेलर आज जारी हुआ। ट्रेलर में अभिमन्यु को मस्तमौला लड़के के रोल में दिखाया गया है। उसकी जिंदगी में एक 'सुपरवुमन' शिल्पा शेट्टी की एंट्री होती है। जो उससे खूब काम करवाती हैं और उसे सुधार देती है। शर्ली सेतिया, सुनील ग्रोवर और समीर सोनी भी फिल्म में दिखेंगे। फिल्म 'निकम्मा' तेलुगू फिल्म मिडिल क्लास अब्बाई की हिंदी रीमेक है।
