जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'मुंबई सागा' का ट्रेलर हुआ जारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: youtube
हाल ही में अभिनेता जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'मुंबई सागा' की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। यह गैंगस्टर ड्रामा फिल्म इस साल 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। आज इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। संजय गुप्ता के निर्देशन की इस फिल्म में काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और प्रतीक बब्बर अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।