'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के तीसरे सीजन का ट्रेलर जारी, देखने लायक है सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की केमेस्ट्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
ऑल्ट बालाजी ने 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के तीसरे सीजन का ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की ऑन-स्क्रीन जोड़ी दमदार दिखी। ट्रेलर में मेहमान भूमिका में विक्रांत मैस्सी और हरलीन सेठी दिखे, जो दूसरे सीजन में दिख चुके हैं। ट्रेलर में प्यार, लालसा, नफरत, जुनून, निराशा, बदला और ईर्ष्या जैसी विभिन्न भावनाएं दिखीं। विशाल मिश्रा, अमाल मल्लिक और अखिल सचदेवा ने म्यूजिक पर काम किया है।
