'भूल भुलैया-2' का ट्रेलर रिलीज़, 20 मई को थिएटर्स में रिलीज़ होगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया-2' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर भी फिल्म का ट्रेलर फैंस के साथ शेयर किया है। यह फिल्म 20 मई को थिएटर्स में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव और संजय मिश्रा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है।
