माधुरी दीक्षित की ओटीटी डेब्यू फिल्म 'द फेम गेम' का ट्रेलर रिलीज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
माधुरी दीक्षित वेब सीरीज 'द फेम गेम' से डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज का ट्रेलर आउट हुआ। जिसमें माधुरी को अनामिका आनंद के रोल में दिखाया गया। मानव कौल, संजय कपूर, सुहासिनी मुले, मुस्कान जाफरी और लक्षवीर सरन भी इसमें दिखेंगे। 'द फेम गेम' शो का पहला पोस्टर पिछले महीने जारी किया गया था, जिसमें माधुरी के चेहरे पर चिंतित भाव दिखाई दे रहे थे।
