सलमान ख़ान और आयुष शर्मा की फ़िल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' का ट्रेलर रिलीज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
सलमान ख़ान और आयुष शर्मा की फ़िल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' का ट्रेलर सोमवार शाम 6 बजे मुंबई के गेटी-गैलेक्सी थिएटर में एक इवेंट के दौरान लॉन्च हुआ। अंतिम फ़िल्म 26 नवम्बर को सिनेमाघरों में आ रही है। यह गैंगस्टर ड्रामा फ़िल्म है, जिसमें सलमान ख़ान पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं, जबकि आयुष शर्मा गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं। फ़िल्म का निर्माण सलमान ख़ान ने ही किया है। निर्देशन महेश मांजरेकर का है।
