वेब सीरीज़ 'द एम्पायर' का ट्रेलर रिलीज़, 27 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
वेब सीरीज़ 'द एम्पायर' का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ। जिसमें कुणाल कपूर, डीनो मोरिया, टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी, राहुल देव, शबाना आजमी समेत कई सितारे दिखेंगे। 'द एम्पायर' भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली पहली देसी हिस्टोरिकल फिक्शन वेब सीरीज़ है। इसमें बाबर की कहानी दिखाई जाएगी। ट्रेलर के मुताबिक, लोधी को हराने के लिए बाबर भारत आता है। 'द एम्पायर' 27 अगस्त से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
