राज्यसभा में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि , 1 मिनट का मौन रखा गया, वेंकैंया नायडू ने शोक संदेश पढ़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
राज्यसभा में सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को आज श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपराष्ट्रपति वेंकैंया नायडू ने शोक संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर के निधन से, देश ने भारतीय संगीत और फिल्म उद्योग की दुनिया में एक महान पार्श्व गायिका, एक दयालु इंसान और एक महान व्यक्तित्व खो दिया है। उनके निधन से एक युग का अंत हुआ और संगीत की दुनिया में अपूरणीय शून्य पैदा हो गया।
