स्वरा भास्कर ने दो ट्रोलर्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने दिल्ली पुलिस में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि दोनों विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनको स्टॉक और उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हैं। इसलिए एक्ट्रेस को दिल्ली पुलिस के पास जाना पड़ा। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन ने एक्ट्रेस की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं हुई।
