'टाइगर 3' के लिए गोरेगांव में ही बनेगा तुर्की के शहर का सेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: koimoi
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' के लिए मुंबई के गोरेगांव में तुर्की के शहर जैसा सेट बनेगा। दरअसल, पहले फिल्म इस्तांबुल में शूट होती। लेकिन तुर्की में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते यशराज फिल्म्स और डायरेक्टर मनीष शर्मा ने गोरेगांव में ही सेट बनाने की ठानी। अप्रैल के पहले सप्ताह में सेट पर काम शुरू होगा। मुंबई में फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो गई है।
