टीवी एक्टर गौरव दीक्षित को 50 हजार के मुचलके पर मिली जमानत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
टीवी एक्टर गौरव दीक्षित को 50 हजार के मुचलके पर स्थानीय कोर्ट ने सशर्त जमानत दी। अदालत ने कहा कि एक्टर अनुमति के बिना शहर से बाहर नहीं जा सकते। गौरव को चार्जशीट दाखिल होने तक हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को एनसीबी ऑफिस में रिपोर्ट करना होगा। बता दें घर से ड्रग्स बरामद होने के बाद एक महीने पहले गौरव गिरफ्तार हुए थे। गौरव फिल्मों के अलावा कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं।
