टीवी एक्टर Parth Samthaan भी हुए कोरोना के शिकार, सीरियल की शूटिंग रोकी गई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
'कसौटी जिदगी की' के रिबूट में अनुराग बसु की भूमिका निभाने वाले फेमस टेलीविजन अभिनेता पार्थ समथान (Parth Samthaan) की कोविड- 19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. यह जानकारी कुछ ही देर पहले एक्टर ने खुद ट्विटर पर शेयर की है. इस रिपोर्ट के सामने आने पर शो की शूटिंग रोक दी गई है और टीम के जो सदस्य उनके साथ संपर्क में थे, अब जल्द ही उनकी भी जांच की जाएगी.