टीवी एक्टर सबरी नाथ का हुआ निधन, बैडमिंटन खेलते समय आया हार्ट अटैक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: instagram
मलयालम टीवी जगत के पॉपुलर एक्टर सबरी नाथ का निधन हो गया है. गुरुवार की रात को अरुविक्कारा स्थित अपने घर पर बैडमिंटन खेलते समय उन्हें दिला का दौरा पड़ा जिसके बाद वो वहीं गिर पड़े. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उनके परिजनों ने उन्हें फौरन तिरुवनंतपुरम के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया. वो 45 वर्ष के थे. एक्टर मलयालम टीवी शो 'स्वामी अय्यप्पन', 'सगरम साक्षी' और 'प्रणयिनी' में नजर आ चुके हैं.