3 साल के इंतजार के बाद टीवी एक्टर विपुल रॉय ने अमेरिकी गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
टीवी अभिनेता विपुल रॉय ने अमेरिकी गर्लफ्रेंड मेलिस एटीसी संग शादी रचाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज़ शेयर की तब जानकारी सामने आई। एक तरफ जहां मेलिस एटीसी लाल रंग के जोड़े में बेहद खुबसूरत दिखीं। वहीं दूसरी तरफ विपुल ने भी क्रीम रंग की शेरवानी और लाल रंग की पगड़ी और शॉल कैरी की हुई थी। 3 साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों ने अब शादी कर ली है।