टीवी एक्ट्रेस ने शख्स पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मायानगरी से आई दिन शोषण की खबरें आती रहती हैं। अब मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक टीवी अभिनेत्री ने एफआईआर दर्ज कराई है। अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आईपीसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। अभिनेत्री एक नामी टीवी शो में काम करती है।
