'गुम हैं किसी के प्यार में' फेम आयशा सिंह हुईं कोरोना पॉजिटिव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: mid day
टीवी सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' फेम आयशा सिंह कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के साथ आयशा स्टार प्लस के शो में लीड एक्ट्रेस हैं। बता दें जैसे ही आयशा को हल्के लक्षणों के बारे में पता चला, उन्होंने शो से छुट्टी ले ली। वह लगातार मेडिकल हेल्प ले रही हैं और पिछले कई दिनों से शूटिंग पर भी नहीं जा रही हैं।
