मुंबई में कांग्रेस में शामिल हुईं टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pinkvilla
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी कांग्रेस में शामिल हुईं। काम्या ने बताया कि उनमें हमेशा राजनीतिक महात्वाकांक्षा थी। उन्हें राजनीति में आने में बिग बॉस सीजन 13 के साथी तहसीन पूनावाला ने मदद की। उन्होंने कहा, 'मुझे पावर की भूख नहीं है, मैं बस काम करना चाहती हूं। मैं महिलाओं की मजबूती के लिए काम करना चाहती हूं, उनकी मदद करना चाहती हूं, जो देश में घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं।'
