अब टीवी शो 'इमली' फेम फैसल सईद हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj Tak
टीवी शो 'इमली' फेम फैसल सईद कोरोना संक्रमित हुए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सभी सावधानियां बरतने के बावजूद मैं कोरोना संक्रमित हुआ। घर में क्वारंटीन हूं, दवाएं लेकर आराम कर रहा हूं। उन लोगों से अनुरोध है जो पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हैं वो भी जांच करवा लें। कृपया घर पर ही रहें और अगर बहुत आवश्यक हो तो ही घर से बाहर निकले। सुरक्षित रहें, मास्क पहने।'
