ट्विटर ने नियम उल्लंघन पर अभिनेत्री कंगना रनौत के ट्वीट को हटाया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ट्विटर इंडिया ने नियम उल्लंघन का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के दो ट्वीट हटा दिए. अभिनेत्री केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की आलोचना कर रही थीं. कंगना के इन ट्वीट को ढूंढने की कोशिश करने पर यह संदेश मिलता है, ‘‘यह ट्वीट अब उपलब्ध नहीं है क्योंकि इसने ट्विटर नियमों का उल्लंघन किया है.” एक ट्वीट में अभिनेत्री ने देश से 'कैंसर' के 'उन्मूलन' की बात कही थी.