बोनी कपूर के स्टाफ के दो और लोग मिले कोरोना पॉजीटिव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स वाले घर में पिछले ही दिनों उनका एक हाउस हेल्पर कोरोना वायरस पॉजीटिव पाया गया था। इसके बाद से ही उनके परिवार और घर में काम करने वाले स्टाफ के सभी लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया था। अब खबर आई है कि बोनी कपूर के स्टाफ में से दो और लोगों की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।