उद्धव सरकार के सहयोगी शरद पवार बोले, 'कंगना पर बीएमसी की कार्रवाई गलत'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कंगना के खिलाफ बीएमसी की कार्रवाई को एनसीपी प्रमुख ने गैर-जरूरी बताया। शरद पवार बोले, 'बीएमसी की कार्रवाई से बेवजह कंगना को बोलने का अवसर मिला। मुंबई में अन्य अवैध निर्माण हैं। हर कोई जानता है कि मुंबई पुलिस सुरक्षा के लिए काम करती है, लेकिन आपको इन लोगों को प्रचार नहीं देना चाहिए।' महाराष्ट्र में शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाई है। ऐसे में पवार की टिप्पणी अहम मायने रखती है।
