आज है बॉलीवुड की पहली कॉमेडियन टुन टुन का जन्मदिन, करियर में कीं करीब 200 फिल्में
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज बॉलीवुड की पहली कॉमेडियन टुन टुन उर्फ उमा देवी खत्री का जन्मदिन है। टुन टुन का जन्म 11 जुलाई 1923 को यूपी के अमरोहा में हुआ था। उनके बचपन में ही उनके माता-पिता की संपत्ति विवाद में हत्या हुई। घर छोड़कर भागी टुन टुन को नौशाद की बदौलत वामिक अजरा फिल्म से पहली बार गाने का मौका मिला। टुन टुन करीब 200 फिल्मों में एक्टिंग करके 24 नवंबर, 2003 को दुनिया से रुख़सत हुईं।
