जॉनी डेप के घर में घुसा अंजान शख्स, पुलिस पहुंची तो ले रहा था शॉवर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप के घर में एक अनजान शख्स घुसा। उसे घर के पीछे बने पूल के पास टहलते देखा गया। पड़ोसी ने उसके वहां होने की वजह पूछी तो वो गेट से छलांग लगाकर अंदर चला गया। पुलिस वहां पहुंची तो शख्स बाथरूम में नहा रहा था। उसने अभिनेता के घर में बैठकर उनके निजी बार से ड्रिंक्स के मजे भी लिए। उसके खिलाफ दरवाजा तोड़कर घर में घुसने का मुकदमा दर्ज हुआ।
