यूपी पुलिस ने थमाया अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की कंपनी को नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: spot news 18
ठगी के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की कंपनी को मुंबई पहुंची यूपी पुलिस ने नोटिस थमाया। शिल्पा की कंपनी पर लखनऊ के विभूतिखंड थाने में एक महिला द्वारा वेलनेस सेंटर की फ्रेंचाईजी देने और घटिया सामान सप्लाई करने का आरोप लगा। पीड़िता से कथित तौर पर 1.36 करोड़ रुपये ठगे गए। कूटरचित दस्तावेज मामले में विनय भसीन, अनामिका चतुर्वेदी, ईशरफील धरमजवाला, आशा व पूनम झा आरोपी बनाए गए हैं।
