'कपिल की बुआ' ने मिस यूनिवर्स हरनाज संधू पर किया केस, लगाया ये आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: images.dawn
अभिनेत्री और फिल्म निर्माता उपासना सिंह ने एक पंजाबी फिल्म के प्रचार के लिए हुए करार का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाते हुए मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के खिलाफ एक स्थानीय अदालत में केस दर्ज कराया। उन्होंने हरनाज संधू द्वारा करार के कथित उल्लंघन के लिए उनसे हर्जाना मांगा है। हरनाज ने 'बाई जी कुट्टांगे' में मुख्य भूमिका निभाई थी। मामले में हरनाज ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।
