RRR में जूनियर एनटीआर के टोपी पहनने पर बवाल, बीजेपी नेता की राजामौली को धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एस एस राजामौली की आने वाली फिल्म 'आर आर आर' इन दिनों विवादों में है। जूनियर एनटीआर के एक सीन पर अब आपत्ति जताई गई। बीजेपी सांसद सोयम बापू और बंदी संजय कुमार ने राजामौली को धमकी दी। बंदी ने कहा, 'राजामौली ने सनसनी फैलाने के लिए फिल्म में कोमराम भीम के किरदार निभा रहे अभिनेता जूनियर एनटीआर को टोपी पहनाई है। इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता।'
