उर्वशी रौतेला ने उत्तराखंड में दान किए 27 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने उर्वशी रौतेला फाउंडेशन के जरिए उत्तराखंड में 27 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर दान किए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बाकियों से भी मदद करने की अपील की। बकौल उर्वशी, मैं भविष्य में और भी काम करना चाहती हूं ताकि जरूरतमंदों को भटकना न पड़े। मैं मदद के रास्ते खोजती रहूंगी। ताकि जीवन बचाया जा सके। उर्वशी ने अपने ही नाम से फाउंडेशन बनाया, जिससे वे लोगों तक आसानी से मदद पहुंचा सकें।
