200 करोड़ की फिल्म से होगा उर्वशी रौतेला का तमिल सिनेमा में डेब्यू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
उर्वशी रौतेला अब तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगी। सोशल मीडिया पर शेयर्ड फोटो में उन्होंने लिखा, "सेट पर इस क्यूट अंगोरा रैबिट के साथ खेलते हुए। बड़ा तमिल डेब्यू करने को तैयार। हर हर महादेव। ये एक बहुभाषी फिल्म है।" फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, हिंदी और मलयालम में आएगी। जोसफ डी-सामी और जेराल्ड अरोकिअम के निर्देशन में बन रही साइंस फिक्शन फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपए है। फिल्म में उर्वशी माइक्रो बायोलॉजिस्ट बनेंगी।
