आमिर खान पर भड़के यूजर्स, 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट की उठी मांग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Peddler Media
आमिर खान और करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर आखिरकार 29 मई को रिलीज हुआ है। यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि अद्वैत चंदन की निर्देशित ‘लाल सिंह चड्ढा’ साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। हालांकि नेटिज़न्स इस फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद से ही इसका बायकॉट करने लगे हैं।
