नाइट क्लब से हुई थी ऊषा उत्थुप की शुरुआत, शशि कपूर ने दिया था मौका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: flickr
8 नवंबर 1947 को जन्मीं पॉप सिंगिंग क्वीन ऊषा उत्थुप का आज जन्मदिन है। जब ऊषा उत्थुप 20 साल की थीं। उन्होंने साड़ी पहनकर चेन्नई के एक छोटे से नाइटक्लब में गाना शुरू किया। इसके बाद वह मुंबई और कलकत्ता के कई बड़े नाइटक्लब में गाना गाती थी। ओबेरॉय होटल में गाना गाने के दौरान शशि कपूर का ध्यान ऊषा उत्थुप की आवाज पर गया। तब से उनकी किस्मत चमकी।
