फिल्म शूटिंग का नया हब बना उत्तराखंड, 60 से अधिक आवेदन कोरोना काल में ही मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तराखंड फिल्म शूटिंग का नया हब बना। राज्य सरकार को कोरोना काल में ही 60 आवेदन मिले। राज्य की लोकेशन में 75% फिल्म की शूटिंग पर डेढ़ करोड़ सब्सिडी, शूटिंग के दौरान यूनिट को पर्यटन विभाग व सरकारी गेस्ट हाउस में 50% छूट, राज्य में फिल्म टिकट पर 30% जीएसटी लाभ और शूटिंग के दौरान 5 पुलिसकर्मियों की निशुल्क उपलब्धता के चलते फिल्ममेकर्स उत्तराखंड को खासा पसंद कर रहे हैं।
