कभी होटल में जॉब करती थीं वाणी कपूर, आज है जन्मदिन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bollywood Hungama
वॉर, बेल बॉटम, बेफिक्रे जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस वाणी कपूर आज अपना बर्थडे मना रही हैं। वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने डेब्यू साल 2013 में फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नजर आई थीं। उन्होंने दिल्ली के इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से टूरिज्म की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने जयपुर के ओबेरॉय होटल्स एंड रिजॉर्ट में इंटर्नशिप की।
