वनराज भाटिया का निधन, आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे नेशनल अवॉर्डी म्यूजिक कंपोजर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: yahoo
93 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर वनराज भाटिया का निधन हुआ। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे वनराज ने घर पर अंतिम सांस ली। वो जीवन के अंतिम वक्त में केयर टेकर के सहारे थे। वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। दवाओं के खर्च के लिए भी वो मदद के भरोसे थे। 2012 में उन्हें पद्मश्री मिला। 1988 की फिल्म 'तमस' के लिए उन्हें बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।
