फिर साथ दिखेंगे वरुण-अनुष्का, एटली होंगे फिल्म के निर्देशक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Daily Pioneer
एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही पर्दे पर दोबारा साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को निर्देशक एटली डायरेक्ट करने जा रहे हैं। अपकमिंग अनटाइटल्ड इस फिल्म के लिए पहले जान्हवी कपूर को अप्रोच किया गया था, लेकिन बात नहीं बन पाई थी। इसके बाद यह फिल्म अनुष्का शर्मा को ऑफर की गई। अनुष्का शर्मा को स्क्रिप्ट पसंद आई है, और उन्होंने इस फिल्म को साइन कर दिया।