'सेव द फॉरेस्ट' की थीम पर आधारित होगी वरुण और कृति की फिल्म 'भेड़िया'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
वरुण धवन और कृति सेनन दोनों ही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार हैं। ये दोनों काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर चर्चा में हैं। वरुण ने फरवरी में आधिकारिक तौर पर इस फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने मार्च में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। अब फिल्म की कहानी से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म 'भेड़िया' 'सेव द फॉरेस्ट' की थीम पर आधारित होगी।