वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' की शूटिंग लखनऊ में हुई शुरू
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने हाल में अपनी फिल्म 'बवाल' का ऐलान किया था। जब से फिल्म का ऐलान हुआ है, तभी से इसको लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ी हुई है। फैंस वरुण और जाह्नवी की जोड़ी को साथ देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। रविवार को लखनऊ में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग शुरू की गई है।