सामने आईं वरुण और नताशा की शादी की फोटोज़, एक्टर ने लिखा- 'जिंदगीभर का प्यार हुआ ऑफिशियल'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram@varundvn
अभिनेता वरुण धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ कल शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी में फोन ले जाना मना था। इसलिए शादी की फोटो जल्द नहीं मिल सकीं। हालांकि अब उनकी शादी की दो फोटोज़ सामने आई है। तस्वीरें खुद वरुण ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'जिंदगीभर का प्यार आज ऑफिशियल हो गया।' एक तस्वीर में दोनों साथ बैठे हैं, जबकि दूसरे में फेरे ले रहे हैं।
