वरुण धवन के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
वरुण धवन के ड्राइवर मनोज साहू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। वो एक्टर के साथ महबूब स्टूडियो आए हुए थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी जान चुकी थी। मनोज पिछले 15 सालों से उनके ड्राइवर थे। घटना से दुखी डेविड धवन ने भी मनोज के परिवार की देखभाल करने का वादा किया। वो अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए।
