वरुण धवन ने छोड़ी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की बायोपिक, जानिए कारण
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पिछले काफी समय से चर्चा थी कि वरुण धवन जल्द ही पर्दे पर हॉकी खेलते नजर आएंगे। उन्हें हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की बायोपिक का प्रस्ताव मिला था। वरुण ने फिल्म में दिलचस्पी भी दिखाई थी। वह इसे लेकर इसलिए भी बेहद उत्साहित थे क्योंकि वरुण पहली बार किसी बायोपिक में काम करने जा रहे थे, लेकिन अब वह अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।