शादी के बंधन में बंधे वरुण-नताशा, 26 जनवरी को रिसेप्शन पार्टी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रविवार को अलीबाग के द मैन्शन हाउस रिजॉर्ट में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग सात फेरे ले लिए हैं। शादी समारोह में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, करण जौहर और शशांक खेतान समेत कई लोग शामिल हुए। अब उनके फैन्स शादी की फोटोज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 26 जनवरी को दोनों की रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है।
