वरुण धवन की 'कुली नंबर 1' का जारी हुआ ट्रेलर, अमेज़न प्राइम पर रिलीज होगी फिल्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: youtube
एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस सारा अली खान की कॉमेडी फिल्म 'कुली नंबर 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म निर्देशक डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है। फिल्म साल 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर का रीमेक है। फिल्म में परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव भी दूसरे कलाकारों के साथ नजर आएंगे। फिल्म को 25 दिसंबर को अमेज़न प्राइम विडियो पर रिलीज किया जाएगा।