'खतरों के खिलाड़ी 11' के सेट पर जख्मी हुए वरुण सूद, अस्पताल में हुए थे भर्ती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
स्टंट पर आधारित टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने रोमांच के लिए जाना जाता है। अभी इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। टीवी इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय कलाकार इस शो का हिस्सा हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि 'खतरों के खिलाड़ी 11' के अहम प्रतियोगी वरुण सूद को शूटिंग के दौरान सेट पर चोट लग गई है। खबरों की मानें तो उन्हें जख्मी होने के अस्पताल में भर्ती किया गया था।